फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को मिली राहत, खुला जन औषधि केंद्र का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला अस्पताल परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर अब उन्हें कई प्रकार की दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विभिन्न प्रकार की 74 दवाएं केंद्र को उपलब्ध होने के बाद मंगलवार से केंद्र का संचालन सुचारु रूप से प्रारंभ हुआ तो सस्ते दर पर दवाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार केंद्र पर पहुंच गए। अब मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दाम पर दवाएं लेने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के स्थापना कराए जाने की घोषणा शासन ने की थी। जिला अस्पताल परिसर में इसका संचालन प्रारंभ कर दिया गया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में केंद्र के लिए कक्ष का आवंटन तो कर दिया गया लेकिन संचालन प्रारंभ नहीं हो सका। इससे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सस्ते दर पर दवा लेने की उम्मीद लेकर जाने वाले मरीजों को तगड़ा झटका लगा।
जिला अस्पताल में संचालन तो प्रारंभ हुआ लेकिन कभी दवाओं का टोटा तो कभी कर्मचारियों की मनमानी के चलते केंद्र का समुचित लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा था। केंद्र के सुचारु संचालन को लेकर जिम्मेदार कितना गंभीर थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दवाएं लगभग समाप्त हो जाने की दशा में केंद्र का शटर बीते कई दिनों से नहीं खुल सका था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस दिक्कत को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। गत 18 सितंबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आए। इसका नतीजा रहा कि गत दिवस ही 74 प्रकार की दवाएं केंद्र पर पहुंच गईं। मंगलवार को इसका सुचारु रूप से संचालन भी प्रारंभ हो गया।
यह दवाएं हैं उपलब्ध
खांसी की टर्बूटालीन, शुगर की ग्लिम प्राइड मेटफार्मिन, दर्द की डॉयक्लोफिनिक, पैरासिटामॉल, एलर्जी के लिए लियोसेट्रिजिन, गैस की ओमोप्राजोल, डोमोप्रीडोन, ब्लड प्रेशर की टेल्मीशार्टेन, एम्लोडिफिन, पेट के लिए ऑफ्लोक्सिन, कोनिडाजोल, एलर्जी क्रीम क्लोबीटासोल, न्यूमाइसिन समेत कुल 74 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में 74 प्रकार की दवाएं आई हैं। मरीजों के हित को देखते हुए आगामी दिनों में और भी दवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. ओमप्रकाश सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें