अंबेडकरनगर। जिला गन्ना अधिकारी साहबलाल यादव, एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार यादव और टीएसआई जयबहादुर यादव ने शुक्रवार को मिझौडा चीनी मिल अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। गन्ना ढुलाई करने वाले ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाए। एआरटीओ ने ओवर स्पीड में न चलने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और बाइक चालकों को हेलमेट चलाकर वाहन चलाने की नसीहत दी। चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने की सलाह दी। महाप्रबंधक (गन्ना) सुनील कुमार सिंह चौहान ने बताया कि ओवर टेक करते समय अक्सर हादसा होता है। इसलिए किसान वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। इस दौरान चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी के अलावा किसान मौजूद रहे।