फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नियुक्ति पत्र मिले, 76 एएनएम के चेहरे खिले

Fri, 09 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम, लखनऊ से सीधा प्रसारण भी हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नवनियुक्त 76 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपने का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करने के लिए ही सरकार ने एक साथ 7182 एएनएम की तैनाती पूरे प्रदेश में की है। इनमें से 76 एएनएम को जिले में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि एएनएम को अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाना होगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, डीडीओ वीरेंद्र सिंह व एसीएमओ डॉ. संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें