अंबेडकरनगर। दुष्कर्म की शिकार दलित किशोरी के गर्भवती होने के मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी आफताब आलम को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने यह निर्णय लिया।किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया था।पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।