जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय पुलिस टीम ने बीती रात छापा मारकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि बीते दिनों देवमणि तिवारी निवासी शहाबुद्दीनपुर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।