अंबेडकरनगर। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अहिरौली थाने में बीते दिनों राहुल निवासी ग्राम बहती सुनावा, अहिरौली के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज हुुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस टीम ने यादव नगर तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।