अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अकबरपुर ब्लाॅक इकाई का बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय शिवबाबा में चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी अरुण तिवारी, अनवार खान व अनूप शुक्ल की देखरेख में प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर श्रीराम सुंदर वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके अलावा मंत्री पद पर शहेनशाह हुसैन 149 मत पाकर विजयी हुए। उनकी प्रतिद्वंद्वी नीलम सिंह को 111 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पप्पू कुमार गौतम 158 मत के साथ विजयी हुए। प्रतिद्वंद्वी कामना शुक्ला को 107 वोट मिले।