अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बनगांव डिहवां में आदर्श रामलीला समिति की ओर से नौ फरवरी से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. रामू कन्नौजिया ने बताया कि यह आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन किया जाएगा। इस वर्ष की रामलीला विशेष रूप से तैयार की गई है, जिसमें कई नए आकर्षण शामिल होंगे। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनके जीवन के संघर्षों और विजय की गाथा को जीवंत किया जाएगा। रामलीला में विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, जिसमें बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड शामिल हैं।