फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Tue, 25 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 पुराने तहसील तिराहे के निकट रोड पर भरा पानी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार दोपहर हुई बारिश ने काफी राहत दी। जिले के अधिकांश इलाकों में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे नगर की कई सड़कें लबालब हो गईं। नाले-नालियां उफना गईं।
विज्ञापन

जिले के लोग दो हफ्ते से गर्मी और उमस से परेशान थे। बारिश नहीं होने से किसान की चिंता बढ़ रही थी। सिंचाई की सुविधा नहीं होने से बहुत से किसान धान की रोपाई नहीं करा पाए। रोपाई करा चुके किसान फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित थे। सभी को बारिश होने का इंतजार था। मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। सुबह से छाई धूप गायब हो गई और बादल छा गए। कुछ देर में ही बरसात शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के साथ कई क्षेत्रों में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।
इससे अकबरपुर नगर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। अकबरपुर-अयोध्या और अकबरपुर-टांडा मार्ग पर कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। बारिश थमने के काफी देर तक सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई। तेज बारिश न होने से किसानों को कुछ राहत तो मिली लेकिन फसलों को ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन





बारिश में खराब हुई वैन, बच्चों ने लगाया धक्का
बारिश के बीच अकबरपुर नगर में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन अयोध्या मार्ग पर खराब हो गई। वाहन पर चालक अकेला था। इसलिए उसने बच्चों से ही धक्का लगाने को कहा। कई छात्रों ने भीगते हुए धक्का लगाया लेकिन वैन स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद वैन को किसी तरह चुंगी नाका के निकट लाकर खड़ा कर दिया गया। बच्चे अन्य साधनों से घरोंं तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें