फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खाद की दुकानों पर छापा, 10 नमूने भरे

विज्ञापन
नरहरा बाजार में खाद व बीज की दुकान चेक करते अ​धिकारी - संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खाद की 25 दुकानों पर छापा डाला गया। इस दौरान 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जिले में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग तीन लाख 85 हजार किसानों ने धान की रोपाई की है। मौजूदा समय में धान की फसल में यूरिया और जिंक डाली जा रही है। ऐसे में खाद की कालाबाजारी और मिलावट रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी तहसीलों में छापा डाला गया। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कोई कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें