फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रजिस्ट्री दफ्तर में छापा, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम व सीओ ने मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का दखल रोकने के लिए उपनिबंधक कार्यालय में छापा डाला। यहां अनधिकृत रूप से काम करते मिले तीन बाहरी व्यक्तियों को जहांगीरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। डीएम अविनाश सिंह ने सभी विभागों में बाहरी व्यक्तियों के दखल पर तत्काल प्रभाव से रोक का निर्देश बीते दिनों दिया था। इसी क्रम में एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ रामबहादुर सिंह उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गए। वहां तीन बाहरी व्यक्ति अनधिकृत ढंग से काम कर रहे थे। उन्हें पूछताछ के बाद जहांगीरगंज पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया। इस दौरान काफी देर तक काम प्रभावित रहा। उपनिबंधक ने बताया कि कंप्यूटर में कुछ दिक्कत थी, इसलिए काम प्रभावित हुआ। कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय का काम नहीं कर रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें