अकबरपुर में नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान गड़बड़ी के संदेह में चार क्विंटल नमकीन को जब्त कर लिया गया। साथ ही नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
अभिहीत अधिकारी एसके त्रिपाठी के नेतृत्व में चले अभियान में टीम गौसियापुर स्थित नमकीन निर्माण इकाई एएम ब्रदर्स पर छापा मारा। यहां मिलावट के संदेह में डेढ़ क्विंटल नमकीन जब्त कर ली, जबकि दो नमूनों को लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसी प्रकार टीम कटोखर स्थित श्वेता नमकीन भंडार पर पहुंची। यहां मिलावट के संदेह में ढाई क्विंटल नमकीन को जब्त कर लिया। साथ ही नमकीन का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह आगे भी जारी रहेगा। (संवाद)