फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की लगी पोस्टमार्टम ड्यूटी, अल्ट्रासाउंड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में फिर से गुरुवार को अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला पड़ा होने से जांच कार्य ठप रहा। अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच केंद्र पर तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी पोस्टमार्टम में लगा दी। जिम्मेदारों की इस गलती का खामियाजा दूरदराज से अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच कराने को पहुंचे मरीजों को जांच न हो पाने के बतौर भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

इनमें से कुछ ने निजी केंद्र पर जाकर मुंहमांगे दाम पर जांच करायी तो कुछ को मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे परेशान मरीजों व तीमारदारों का कहना था कि अस्पताल में मौजूद एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी आए दिन इधर उधर लगा देने से जांच न होने की परेशानी उठानी पड़ती है।
जिला अस्पताल में विभिन्न प्रकार की जांच की निशुल्क सुविधा तो है, लेकिन मरीजों को इनका समुचित लाभ मिल नहीं पाता है। कभी लो वोल्टेज की समस्या तो कभी संसाधनों की कमी जांच कार्य में बाधा डालती है।
विज्ञापन

गुरुवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीएन यादव की ड्यूटी पोस्टमार्टम हाउस पर लगा दिए जाने से अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। बीते सप्ताह भी उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में लगा दिए जाने से अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य ठप हो गया था। जांच न होने से 28 मरीजों को निराश हो कर मायूस लौटना पड़ा।
दूसरी जगह न हो डॉक्टर की तैनाती
पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहांगीरगंज निवासी जावेद अहमद ने नाराजगी जताते हुए बताया कि 32 दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर एक सितंबर को जांच कराने का समय दिया गया था। गुरुवार को जब जांच के लिए पहुंचा तो चिकित्सक नही होने के कारण जांच के लिए बाद में आने की बात कही गयी। पहितीपुर से राकेश व वाजिदपुर के कृष्णकुमार ने भी वैकल्पिक व्यवस्था न होने तक रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती दूसरी जगह न किए जाने की मांग की है।
पीएम ड्यूटी से हुई परेशानी
रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात डॉक्टर की ड्यूटी पोस्टमार्टम हाउस पर लग जाने के चलते ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच का कार्य प्रभावित हुआ। जल्द ही इस परेशानी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें