फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खाद्यान्न वितरण में मनमानी पर कोटा निलंबित

Tue, 08 Oct 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। खाद्यान्न वितरण में मनमानी करने पर अहिरौली कोटे को जांच के बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इस दुकान से जुड़े कार्डधारियों को विशेश्वरपुर सुरजूपुर स्थित कोटे की दुकान से आवंटित अनाज सामग्री का वितरण होगा।
विज्ञापन

अहिरौली के ग्रामीणों ने जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कोटेदार मोहम्मद रफीक की मनमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कोटेदार ने वितरण के लिए कोटे पर आई चीनी को देने में न सिर्फ घटतौली की वरन अधिक दाम भी वसूला। जांच में शिकायत की पुष्टि के बाद डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने संबंधित कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें