फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीआरवी वाहन पल्टा, सभी सिपाही सुरक्षित

Sun, 08 Dec 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कटेहरी के खेमापुर बाजार के निकट सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित खेमापुर गांव के निकट रविवार को डायल 112 वाहन ई रिक्शा को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसमें बैठे पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। रविवार को पीआरवी कंट्रोल रूम पर फोन कर एक काॅलर ने सूचना दी कि सरैया सेनपुर गांव में मारपीट हुई है। इस पर पीआरवी कर्मी घटनास्थल की तरफ रवाना हुए। खेमापुर गांव के निकट एक ई रिक्शा पीआरवी वाहन के सामने आ गया। चालक ने ई रिक्शा को बचाने के लिए तेजी से वाहन मोड़ा। तभी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वाहन रमेश कुमार चला रहे थे। उसमें बैठे कांस्टेबल सतेंद्र और कुशल पाल सिंह को मामूली चोटें आईं। उधर, ई रिक्शा चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें