फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में निजी चिकित्सक की मौत

Sun, 08 Jun 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के दशरथपुर निवासी सदाराम वर्मा निजी चिकित्सक है। दशऊंवा बलरामपुर तिराहे पर वर्ष 2004 से वे क्लीनिक चलाते थे। शनिवार सुबह बाइक से क्लिनिक जा रहे थे। दुर्गापुर तिराहे पर पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में उनके सिर व सीने पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शुभम भी अपने पिता के साथ क्लीनिक पर काम करता था। छोटा बेटा शशांक (18) ने इस बार 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी अंजूलता वर्मा अचेत हो गईं। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया की बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें