फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में निरुद्ध कैदी बना रहे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जनपद कारागार में निरुद्ध कैदी भी अपनी भूमिका निभाएंगे। डीएम के निर्देश पर कारागार को 300 मीटर कपड़ा उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे कैदी करीब 500 तिरंगा झंडा प्रशासन के लिए तैयार करेंगे। इसके अलावा कैदी जनपद कारागार के लिए भी अलग से 230 तिरंगा तैयार करने में जुटे हैं। डीएम ने कहा कि यदि कैदियों ने समय रहते तिरंगा तैयार कर दिए तो उन्हें और कपड़ा मुहैया कराया जाएगा। जेल में निरुद्ध दर्जनों कैदी इस काम में पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान तक तिरंगा पहुंचाने की जिला प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सभी विभागों से तिरंगा तैयार करने में सहयोग का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में बीते दिन जनपद कारागार के निरीक्षण पर पहुंचे डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने जेल में निरुद्ध कैदियों से भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए झंडा निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा को जिला प्रशासन की तरफ से 300 मीटर तिरंगा कपड़ा उपलब्ध कराया गया। इससे 500 झंडे बनाए जाएंगे। निर्देशित किया गया कि तत्परता के साथ तिरंगा का निर्माण कराया जाए, जिससे अभियान के लिए आम नागरिकों को झंडे उपलब्ध कराए जा सकें। जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा ने बताया कि जेल में निरुद्ध कैदी तिरंगा बनाने में जुटे हैं। कैदियों को कुल 730 तिरंगा झंडा बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 230 तिरंगा जनपद कारागार के लिए बनाए जा रहे हैं, जिससे जेल से जुड़े कर्मियों को भी झंडे उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें