फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नियुक्त

Sat, 14 Oct 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की तैनाती हो गई है। यह चारों विद्यालय बीते दिनों उच्चीकृत कर राजकीय मॉडल स्कूल बनाए गए थे। बीते दिनों उत्तर प्रदेश सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा 2021 का परिणाम निकलने पर प्रदेश के 213 विद्यालयों में प्रधानाचार्य की तैनाती हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को इनमें से ज्यादातर प्रधानाचार्यों को सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया था। जिले के चार जिन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की तैनाती हुई है उसमें विवेक पटेल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज का प्रधानाचार्य बना दिया गया है। रणविजय कुमार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर, विनय कुमार को मॉडल इंटर कॉलेज इधना भियांव जबकि जयचंद को मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर खजूरडीह में प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें