अंबेडकरनगर। अकबरपुर के लोरपुर स्थित बाबा भोलादास तपोस्थली मंदिर अष्टखंभा मंदिर की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें निर्माणाधीन मंदिर के सौदर्यीकरण पर चर्चा हुई। बैठक में राजभर समाज ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की ओर से अष्टखंभा की सौंदर्यीकरण के लिए दिए गए एक करोड़ की धनराशि पर उनका आभार जताया। अखिल भारतीय राजभर संगठन के प्रदेश सचिव प्रमोद राजभर ने कहा कि पिछली सरकारें इतिहास को दबाने का काम कर रही थी। राजभर समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। इसके इतिहास को किसी ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार ने मंदिर के निर्माण के लिए जो काम किया है। उसके लिए समाज हमेशा आभारी रहेगा। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अनिल राजभर, कन्हैया लाल, दीपक, काजू, शनि, महेंद्र व अन्य मौजूद रहे।