अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर की ओर से होली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों को त्योहार पर पेयजल और साफ-सफाई की किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विशेष तैयारी कर ली गई है। नगर में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। जरूरत वाले क्षेत्रों में पानी से भरे टैंकर भी भेजे जाएंगे। वार्डों में होली के दिन सुबह से ही नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोगों को रंगोत्सव के दौरान पर्याप्त पानी मिल सके। जिन मोहल्लों में पाइपलाइन से सप्लाई बाधित रहती है। वहां अतिरिक्त टैंकर भेजे जाएंगे। प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि होली को देखते हुए कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।