फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 20 केंद्रों पर तीसरी आंख की निगरानी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्वावधान में यह परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर को दो पालियों में होगी। इसे सकुशल व नकल विहीन निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पीईटी में 11 हजार अभ्यर्थी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का प्रारंभिक अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से 15 अक्तूबर से जिले में पीईटी का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा अगले दिन भी होगी। इसके लिए जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, बाबा बरुआदास इंटर कॉलेज परुइया आश्रम, बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज, जीआईसी अकबरपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज विद्युतनगर, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा नरेंद्रदेव जनता इंटर कॉलेज जलालपुर, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज अकबरपुर, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज कासिमपुर कर्बला, हीरालाल इंटर कॉलेज किछौछा, रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी कक्षों में वॉयस रिकार्डिंग सुविधा वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें पेयजल, प्रकाश व शौचालय जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। उधर डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। शीघ्र ही इसे लेकर बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें