फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवा महोत्सव में शामिल होने कर्नाटक जाएंगे प्रवीण

विज्ञापन
प्रवीण गुप्त। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवक मंगल दल ब्राहिमपुर कुसमा के अध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्त को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक में होगा। यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य पूरे भारत के सभी प्रांतों के ऐसे युवाओं को एक मंच पर लाना है जिन्होंने राष्ट्र व समाज के हित में विशेष योगदान दिया है। इस दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत भी तमाम आयोजन होंगे। महोत्सव में न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे भारत की संस्कृति को देखने व समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें