जलालपुर (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कालेपुर महुवाल में आदर्श क्षेत्रीय शिक्षा एवं खेलकूद विकास समिति कालेपुर महुवाल के तत्वावधान में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन हुआ।
इसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रांजल वर्मा, अतुल कुमार व आयुष तथा जूनियर सेक्शन की वर्तिका वर्मा, अंकुश एवं शिवांशी वर्मा ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को मुख्य अतिथि एसडीएम हरिशंकर लाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कहा कि इसी तरह आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहना होगा। विशिष्ट अतिथि कमला प्रसाद वर्मा ने भी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर सुभाष यादव, दुबरी, जयनाथ यादव व इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।