अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के इसौरी नसीरपुर निवासी संगीता देवी (45) की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई।
संगीता के पति संजय कुमार नयागांव के प्रधान हैं। संगीता देवी अपने बेटे सचिन के साथ बाइक से गोवर्धनपुर बाजार में स्थित जनसेवा केंद्र से गेहूं की बोआई के लिए रुपये निकले जा रही थीं। शाम पांच बजे बाजार के निकट पहुंची थीं। सामने से आ रही कार को पास देने के चलते सड़क पर गिरी गिट्टी की चपेट में आने से बाइक फिसल गई। हादसे में संगीता के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नगपुर सीएचसी भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।