अंबेडकरनगर। अकबरपुर उपकेंद्र क्षेत्र के अंधियरवा गांव में रविवार को पावर कॉपोरेशन की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित 18 लोग बिजली चोरी करते मिले। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी केस दर्ज कराया गया।
अधिशासी अभियंता अनूप कुमार की अगुवाई में टीम ने अंधियरवा में करीब चार घंटे तक चेकिंग की। हर घरों के बिजली कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान 74 हजार 500 रुपये का बिल नहीं चुकाने पर ग्राम प्रधान वेद प्रकाश का कनेक्शन पिछले दिनों काट दिया गया था। बिल भुगतान किए बिना ही ग्राम प्रधान केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल करते मिले।
इसके साथ श्यामधरी, बलराज, विकास कुमार, रामपलट, फूला देवी, अभिराज, प्रदीप कुमार, सुरेशचंद्र, पवन कुमार, विनोद कुमार, सूर्यबली, सिथुरी, महावीर, रामउजागिर, किसमत्ती देवी, रीता आदि कटिया लगाकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी करते मिले 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। चेकिंग के दौरान एसडीओ सज्जाद आलम, जेई सतीश कुमार व अ्रन्य कर्मचारी मौजूद रहे।