फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से महुवर की आपूर्ति पांच दिन से ठप

Sun, 03 Sep 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर क्षेत्र के महुवर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंकने से करीब पांच सौ आबादी की आपूर्ति पांच दिन से बाधित है। इस ट्रांसफाॅर्मर को दो हफ्ते पहले ही बदला गया था। गांव के राजपति मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, रामसभा, शिवराम आदि का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से गर्मी में रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। जेई रवींद्र मौर्य ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा। ग्रामीणों ने तीन दिन पहले सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें