फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रात भर बाधित रही हजारों लोगों की बिजली आपूर्ति

Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। डुहिया मुबारकपुर उपकेंद्र के सुलेमपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार रात बाधित रही। इससे हजारों लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। बताया गया कि डुहिया के निकट तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन

डुहिया मुबारकपुर उपकेंद्र से सुलेमपुर, फूलपुर, अजमेरी बादशाहपुर, सोनहन, साबुकपुर, जल्लापुर, पूरा विश्राम व अन्य गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण काफी देर तक सामान्य कटौती मानते रहे। रात 12 बजे तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपकेंद्र पर शिकायत की। वहां से बताया गया कि डुहिया के निकट 33 केवीए का तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई है।
हालांकि रात में आपूर्ति बहाल हुई लेकिन करीब एक घंटे बाद फिर से बाधित हो गई। इससे हजारों ग्रामीणों को भीषण गर्मी में बिजली के बिना रात गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन कटौती जारी थी। अवर अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें