फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 18 का रोस्टर, 10 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल

Mon, 21 Aug 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट से जिले के लोग परेशान हैं। शहर से गांव तक बिजली कटौती से हाहाकार मच रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर ध्वस्त हो गया है। लोगों को 10 घंटे भी बिजली मिल पाना मुश्किल हो रहा है। जिला मुख्यालय पर दिन-रात की कटौती ने गर्मी में लोगों को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के चारों उपकेंद्र क्षेत्र में रविवार रात हजारों ने लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। कल्याणपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रात करीब नौ बजे से डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद 10 से 15 मिनट पर ट्रिपिंग जारी रही। सोमवार सुबह पांच बाधित हुए आपूर्ति सवा आठ बजे बहाल हो सकी।
नेवादा उपकेंद्र क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे से आधे घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद रात भर बिजली की आवाजाही जारी रही। सोमवार भोर में पौने पांच बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई। साढ़े आठ बजे आपूर्ति शुरू हुई। कर्बला कासिमपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रविवार रात नौ बजे से दो घंटे आपूर्ति ठप रही। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही सोमवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन

मालीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रात पौने नौ बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति रात 12 बजे बहाल हुई। इसके बाद रात दो बजे से आधे घंटे बाधित रही। सोमवार भी क्षेत्र के लोगों ने साढ़े तीन घंटे बिजली संकट झेला। महरुआ, भीटी, बसखारी,हंसवर, आलापुर, इल्तिफातगंज, टांडा, जहांगीरगंज आदि क्षेत्रों में भी रविवार रात बिजली की आवाजाही ने लोगों की नींद उठा दी।

बिजली संकट से किसान भी परेशान हैं। बिजली के अभाव में राजकीय व निजी नलकूप नहीं चलने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों को फसल की सिंचाई करने के लिए रात-रात जागना पड़ रहा है। पेठिया के किसान सुभाष, राजकुमार, मालीपुर के राजदेव आदि का कहना है कि बारिश नहीं होने से धान की फसल की सिंचाई मुश्किल हो रही है। बिजली की अघोषित कटौती ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन




आपूर्ति सुधारने का हो रहा प्रयास
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। संसाधनों को मजबूत करने की भी प्रक्रिया चल रही है।
-अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें