अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के वीआईपी फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे से दो घंटा ठप रहेगी। अधिशाषी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि लाइन ट्रिपिंग की समस्या कम करने के लिए पेड़ों की डाल की कटाई की जानी है। इसके लिए शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।