फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में रात भर गुल रही 10 हजार आबादी की बिजली

Mon, 19 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय उपकेंद्र के सिकंदरपुर फीडर की भूमिगत केबल फुंक जाने से रविवार शाम को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते भीषण गर्मी में करीब 10 हजार आबादी को 16 घंटे परेशान होना पड़ा। उन्हें रविवार की रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। केबल दुरुस्त होने के बाद सोमवार को दिन में करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सिकंदरपुर फीडर से मंगुराडिला, अशरफपुर मजगवां, ऊफरौली, कन्नूपुर, शेखपुर, मीरापुर के साथ एक दर्जन गांवों की 10 हजार आबादी को बिजली की आपूर्ति होती है। रविवार शाम सात बजे जलालपुर नगर में बने हाथी पार्क के पास भूमिगत केबल फुंक गई। इसके चलते इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। लोगों ने काफी देर तक इंतजार किया लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

उपकेंद्र कर्मियों से पता चला कि भूमिगत केबल में खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। केबल दुरुस्त होने के बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकेगी। लोग पूरी रात आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते। भीषण गर्मी में 10 हजार आबादी को काफी परेशानी हुई। सरैया निवासी बंटी सिंह, अशरफपुर के राहुल, संतोष व केशवराम ने बताया कि जर्जर उपकरण नहीं बदले जाने से आए दिन आपूर्ति में बाधा आ जाती है। इससे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। एसडीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि केबल फुंकने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सोमवार को केबल बदलने के साथ ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें