फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: औलियापुर व इल्तिफातगंज क्षेत्र में रात भर गुल रही बिजली

Tue, 13 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। जर्जर तार टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से औलियापुर, इल्तिफातगंज के साथ कई इलाकों में सोमवार रात भर बिजली गुल रही। अकबरपुर नगर में सिझौली के निकट पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। इससे टाउन फीडर से जुड़े लगभग दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार रात साढ़े नौ बजे ठप हो गई। इससे करीब 10 हजार आबादी रात भर बिजली के लिए परेशान रही। मंगलवार सुबह नौ बजे गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

कुर्की बाजार के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से मंगलवार सुबह पांच बजे से कुर्की फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग चार घंटे बाद गड़बड़ी दूर की जा सकी। बसपा कार्यालय के निकट लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल सोमवार रात 11 बजे शॉट कर गई। इसके चलते पटेलनगर फीडर से जुड़े औलियापुर व कई अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति रात भर बंद रही। मंगलवार दोपहर बाद दो बजे गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल हो सकी। इल्तिफातगंज मार्ग पर क्रासिंग के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से इल्तिफातगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक ठप रही।
उधर जलालपुर के उसमापुर स्थित कांशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति मंगलवार को दिनभर ठप रही है। इसके चलते सैकड़ों लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। महरुआ फीडर से जुड़े घनेपुर, बरामदपुर, पांती, चक्रसेनपुर, कसड़ा, खड़हरा, पखनपुर, मीरपुर, सेमरी, जैमलपुर, कटरिया बड़ागांव, करौना, रामपुर हरीशपुर, हरिनंदन रामपुर, पतौना समेत कई अन्य गावों के लोग कई दिन से बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, रामनगर, हजपुरा, कजपुरा आदि क्षेत्रों में भी बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


जेई के आवास के सामने किया हंगामा
अकबरपुर उपकेंद्र के पटेलनगर फीडर में गड़बड़ी होने से औलियापुर की आपूर्ति ठप होने पर सोमवार रात लोगों ने जेई से संपर्क साधने की कोशिश की। आरोप है कि उनका फोन नहीं उठाया। इससे नाराज कुछ लोगों ने अकबरपुर उपकेंद्र परिसर पहुंचकर जेई के आवास के सामने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उधर, जेई सतीश कुमार ने बताया कि कुछ लोग आवास के सामने पहुंचे थे जिससे पुलिस को बुलाना पड़ा।

जिला अस्पताल में प्रभावित हुई जांच
बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी से जिला अस्पताल भी अछूता नहीं रहा। मंगलवार को बार-बार बिजली जाने से अस्पताल में सीटी स्कैन के साथ अन्य जांचें कई बार प्रभावित हुईं। भीषण गर्मी में मरीजों, उनके तीमारदारों के साथ कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें