फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हफ्ते भर से बिजली संकट झेल रही तीन हजार आबादी

Sat, 05 Aug 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार की करीब तीन हजार आबादी एक हफ्ते से बिजली संकट झेल रही है। यह संकट ट्रांसर्फामर फुंकने से पैदा हुआ है। एक सप्ताह में दो ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन

कटेहरी बाजार के पूर्वी छोर पर लगे 100 केवी ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही है। गर्मी में ओवरलोड होने के चलते ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के दौरान दो बार फुंक चुका है। गत बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर को बदलकर नया लगाया गया लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही वह भी फुंक गया। इसके बाद करीब तीन हजार आबादी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गर्मी व उमस के चलते लोग परेशान हैं।
क्षेत्रीय अवर अभियंता धर्मेंद्र तिवारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास चल रहा है। 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पत्र लिखा गया है। उपलब्ध होते ही उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें