फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खराब मिली मसाले और दाल की गुणवत्ता

Fri, 22 Dec 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के होटलों व रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए बृहस्पतिवार को अयोध्या से फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन की टीम मुख्यालय पहुंची। टीम ने टांडा रोड स्थित आस्था फैमिली रेस्टोरेंट की रसोई में हल्दी, सोयाबीन तेल, सब्ज़ी मसाला, पनीर, ब्रेड आदि खाद्य सामग्रियों की जांच की। इस दौरान ब्रेड बिना एक्सपाइरी डेट का पाया गया। जिसका प्रयोग न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने गोमती इन, साईं प्लाजा, होटल वैभव रेजीडेंसी व अविरल पैलेस के रसोई की भी जांच की। यहां भी सोयाबीन तेल, पनीर, साॅस, क्रीम, रिफाइंड तेल आदि सामग्रियों की जांच की गई। स्वप्निल होटल में मसालों व खाद्य पदार्थों की जांच में सब्जी मसाला पुराना मिला। इसपर उसे तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। दोस्तपुर रोड स्थित कलावती ग्रीन की रसोई में टीम ने पनीर, दूध, मसाला, खाद्य तेल व दालों की जांच की। इसमें अरहर दाल की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर उसे तत्काल हटवा दिया।
इस दौरान होटल संचालकों को भोजन की गुणवत्ता के साथ ही साफ-सफाई, स्टॉफ के ड्रेसकोड आदि को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। हिदायत दी कि ग्राहकों के हितों को लेकर किसी तरह की मनमानी न की जाए। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा सिंह, आदर्श प्रताप, चन्द्र प्रकाश यादव व पुरन्दर यादव की टीम ने गोविंद साहब मेले में पहुंचकर विभिन्न दुकानों पर सामानों की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें