फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोका कांवड़ जुलूस, उतरवाए 16 लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के कांवड़ियों की टोली सरयू नदी से जल लेने अयोध्या गई थी। वहां से कांवड़ियों का जत्था बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचा। जुलूस में शामिल डीजे पर निर्धारित मानक से कहीं ज्यादा लाउडस्पीकर लगे हुए थे। जिसे अकबरपुर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने पुलिस कर्मियों के साथ डीजे को रोक लिया।
विज्ञापन

वाहन सहित उसे अकबरपुर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस टीम ने वहां सिर्फ दो लाउडस्पीकर को छोड़ बाकी उतरवा दिया। बताया जाता है कि कुल डेढ़ दर्जन लाउडस्पीकर लगे हुए थे। उधर, पुलिस द्वारा डीजे को रोके जाने को लेकर काफ ी देर तक हंगामेदार माहौल बना रहा। जनप्रतिनिधियों से लेकर राजनीतिक दल के पदाधिकारियों तक से कांवड़ियों ने संपर्क साधा। बाद में तय हुआ कि दो से अधिक लाउडस्पीकर कतई नहीं जाने दिया जाएगा।
इसके बाद दो लाउडस्पीकर के साथ कांवड़िए आगे के लिए रवाना हुए। एहतियातन पुलिस कर्मी भी जुलूस के साथ लगा दिए गए। बसखारी निवासी भाजपा नेता विकास मोदनवाल ने कहा है कि इसकी शिकायत पार्टी में ऊपर तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें