फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने डीजे वाहन कब्जे में लिया, भड़के कांवड़िये

Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 अकबरपुर कोतवाली में कांवाड़ियों से वार्ता करते दरोगा। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक डीजे रखने को लेकर शुक्रवार को मीरानपुर कांवड़ियां समिति के पदाधिकारियों का अकबरपुर कोतवाली पुलिस से विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने डीजे लदे वाहन को कब्जे में ले लिया। जानकारी होते ही भाजपा नेता सक्रिय हो गए। इसके बाद वाहन को कोतवाली से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित जनता डीजे के वाहन को पुलिस टीम ने शुक्रवार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि यह वाहन मीरानपुर कांवड़ समिति के साथ अयोध्या जाने के लिए तैयार था। पुलिसकर्मियों ने वाहन पर अधिक संख्या में डीजे रखे होने की बात पर आपत्ति जतायी। आरोप है कि इसके बावजूद संचालक डीजे की संख्या कम करने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर पुलिस टीम संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में कावंड़िये अकबरपुर कोतवाली पहुंच गए। विरोध को देखते हुए पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें