फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शारीरिक व मानसिक दक्षता के लिए परेड जरूरी

Thu, 20 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मानसिक व शारीरिक दक्षता को बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को थानों में परेड व योग प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें पुलिसकर्मियों ने परेड करने के साथ खुद को फिट रखने के गुर सीखे। उन्हें बताया गया कि प्रतिकूल परिस्थितियों में साहस व शांति के साथ वह अपने कर्तव्यों का पालन कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व पुलिसकर्मियों ने शारीरिक दक्षता बनाए रखने के लिए थाना परिसरों में दौड़ भी लगाई। इसके बाद थाना प्रभारियों ने मौजूद पुलिसकर्मियों को परेड की बारीकियां बताते हुए उन्हें परेड का अभ्यास भी कराया। थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने साहस को बनाएं रखने तथा शांति के साथ परिस्थिति से निपटने के गुर सिखाते हुए कहा कि हालात को पेंचीदा बनाने से अच्छा है कि उसे बातचीत के जरिए निस्तारित कराया जाए। यदि मामला अत्यंत संवेदनशील हो तभी किसी तरह के बल प्रयोग करना उचित होता है। इस मौके पर पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराने के साथ ही इससे होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें