लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के मकनपुर व गोपालपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिलाओं को नारी सुरक्षा व साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी योगिता नेगी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 1098, 1930, 112 आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। कार्यक्रम में आशा बहू ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महिला आरक्षी नीता, सतबीर सिंह, रविकांत सैनी, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।