जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका थाना क्षेत्र के निमटनी गांव निवासी रीता (27) पत्नी अवधेश ने परिवार में विवाद के बाद रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस बीच परिजनों को जानकारी हुई तो उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।