अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मंगलवार को जिले में उल्लास के साथ मना। कहीं रक्तदान का आयोजन हुआ तो कहीं पौधरोपण। अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना भी हुई।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर में पौधरोपण कर दो अक्तबूर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े का जिले में शुभारंभ किया। कहा कि गांधी जयंती तक रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम व स्वच्छता अभियान चलेगा। इसी क्रम में जिला अस्पताल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के साथ मिलकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसमें तेजस्वी जायसवाल, प्रत्यूष त्रिपाठी, मनीष उपाध्याय, चंदन विश्वकर्मा, रोहित सिंह, रामकरन गौतम, अजय कुमार वर्मा, राणा प्रताप सिंह, वेदांत मोदी, अभिषेक गुप्त व सुयश मौजूद रहे।
जलालपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया। सहचर सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में 191 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनका उपचार हुआ। कुल 25 लोगों ने यहां रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक पंकज वर्मा ने सभी रक्तदानियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष शुक्ल, डॉ. अतुल मिश्र, डॉ. व्युत्पन्न मिश्र, डॉ. मनीष पांडेय आदि ने मरीजों का उपचार किया। इस दौरान सभासद अनुज सोनकर, आशीष सोनी, विपिन पांडेय, संजीव मिश्र आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद सत्संग विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर संयोजक प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू गुप्त ने प्राचार्य डॉ. आभास कुमार के साथ शिविर का शुभारंभ किया।
जगदीशपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के आवास पर जन्मदिन की खुशियां मनीं तो वहीं रामनगर में भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद व पूनम कन्नौजिया आदि की मौजूदगी में जन्मदिन मना। उधर, नारायण फाउंडेशन संरक्षक विवेक मौर्य की पहल पर प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर के बच्चोंं के साथ केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया।
एसडीएम सौरभ शुक्ल व सीओ देवेंद्र मौर्य ने फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में 150 छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग व पठन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश मौर्य, सचिव अजय निषाद, राजकुमार, अभिषेक पांडेय, आशुतोष, विक्रांत आदि मौजूद रहे। कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के आयोजन हुए। इसमें गोष्ठी के साथ ही साफ-सफाई का दौर भी चला।