फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता व अखंडता का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में पूरे उल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर डीएम के नेतृत्व में युवाओं ने हवाई पट्टी क्षेत्र से साइकिल रैली निकाली जो शहजादपुर फव्वारा तिराहा से वापस लौटकर पुलिस लाइन पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन व विकास भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में लौहपुरुष सरदार पटेल को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही कई जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी हुआ।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने साइकिल रैली की अगुवाई करते हुए अन्य अधिकारियों के साथ खुद भी साइकिल चलाई। पटेलनगर तिराहा पहुंचने पर रैली में शामिल डीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार राय, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, डीसी एनआरएलएम आरबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइकिल रैली के समापन के बाद कलेक्ट्रेट में हुए एक कार्यक्रम में डीएम ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता को कायम बनाए रखने का संकल्प दिलाते हुए उनके बताए आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस लाइन समेत सभी थानों पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन कर पुलिस कर्मियों को भी देश की एकता व अखंडता कायम बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। युवक मंगल दल ब्राहिमपुर कुसुमा व युवान फाउंडेशन ने भी यूथ आईकॉन प्रवीण गुप्त के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकालने के साथ ही एकता की शपथ दिलायी।
कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यालय पर सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया गया। बीएनकेबीपीजी कॉलेज में प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में रन फार यूनिटी के बाद एक गोष्ठी का आयोजन कर सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर में प्राचार्य प्रो शेफाली सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन हुआ। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला में प्रधानाध्यापक मयारा त्यागी के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। आलापुर, जलालपुर, भीटी व टांडा क्षेत्र में लौह पुरुष भारतरत्न सरदार पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें