फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज रोपे जाएंगे 30 लाख पौधे

Fri, 21 Jul 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में पौधरोपण करते सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष अभियान के तहत शनिवार को जिले में लगभग 30 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियों का शनिवार को नोडल अफसर एवं सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रंजन कुमार ने जिले में पहुंचकर जायजा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा लगाया। अभियान के दौरान अकबरपुर के सहनेमऊ में सर्वाधिक 70 हजार पौधे लगाकर संजीवनी वन की स्थापना होगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर पौधरोपण अभियान की तैयारियाें की जानकारी ली। किसानों के मोबाइल पर बात कर पौधरोपण अभियान के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने किसान फिरतूराम, रामनरेश, विपिन कुमार व अन्य किसानों से बात की। मोनिका देवी ने नोडल अधिकारी से वार्ता के दौरान अतिरिक्त पौध उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि पर्याप्त मात्रा में पौध उपलब्ध नहीं है।
इस पर उपकृषि निदेशक को पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने डीएम कार्यालय में बने जनता दर्शन कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ सदानंद गुप्त, डीएफओ एके जैन आदि मौजूद रहे। उधर, जिला पंचायत कार्यालय सभागार में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष साधू वर्मा ने जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। बसखारी ब्लॉक के 69 ग्राम पंचायतों में 10 लाख पौधे लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें