फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गुलाबी, सफेद व हरे रंग का रहेगा मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान के लिए तीन रंग गुलाबी, सफेद व हरे रंग के मतपत्रों का प्रयोग होगा। इससे जहां आम मतदाताओं को मतदान करने में आसानी होगी वहीं मतगणना के दौरान गलत बैलेट बॉक्स में जाने वाले मत पत्रों को अलग करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान के मतपत्र के कागज का रंग हरा होगा जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान का मतपत्र सफेद रंग का रहेगा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत सदस्य के लिए होने वाले मतदान के मत पत्र का रंग गुलाबी रहेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि निकाय चुनाव से जुड़ी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें