फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिकअप पेड़ से टकराई, दो लोग घायल

Sat, 08 Nov 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ के महमदपुर चपरा निवासी करिया उर्फ कयूम शनिवार तड़के अकबरपुर से मुर्गी लादकर पिकअप से भीटी की ओर जा रहे थे। इस दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में चालक करिया उर्फ कयूम तथा उसके साथ बैठे बस्तीपुर निवासी दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी भीटी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें