फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएचओ की भर्ती में फार्मासिस्टों को किया जाए शामिल

Wed, 19 Nov 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष व अकबरपुर निवासी चंदन मौर्य ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने देशभर के फार्मासिस्टों की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों की जानकारी दी। देश में 18 लाख पंजीकृत फार्मासिस्ट हैं, जिनमें से लगभग 8 लाख बेरोजगार हैं। ऐसे में झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भरता कम करने और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित फार्मासिस्टों की सेवाओं का व्यापक उपयोग किए जाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की भर्ती में फार्मासिस्टों को शामिल किया जाए। होलसेल दवा व्यापार में फार्मासिस्टों की नियुक्ति अनिवार्य की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें