फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी पर सवार हो गए पवन पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व विधायक पवन पांडेय रविवार को अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गए। महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए ऊर्जावान जनप्रतिनिधि बताया।
विज्ञापन

बसपा से सुल्तानपुर जनपद में लोकसभा चुनाव लड़ चुके अकबरपुर के पूर्व विधायक पवन पांडेय को अकबरपुर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पार्टी में शामिल करते हुए बसपा महासचिव ने कहा कि इनमें आम जनता के लिए काम करने की जो क्षमता है, उसका लाभ आने वाले दिनों में क्षेत्र को मिलेगा। अत्यंत कम समय के भीतर अकबरपुर में बेहद सफल प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कराने का जिक्र करते हुए कहा कि यह इनके जैसे जनप्रतिनिधि के बूते की ही बात है।
कहा कि पवन पांडेय अयोध्या के सम्मेलन में भी पहुंच गए थे, तो बीते दिन भीटी में हुए सम्मेलन में भी मौजूद दिखे। मैं इस बात को लेकर आशंकित था कि इससे अकबरपुर के सम्मेलन पर कोई असर न पड़ने पाए, लेकिन भारी भीड़ जुटाकर इन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता फिर से साबित की है। पार्टी इसका पूरा सदुपयोग करेगी। पूर्व विधायक पवन पांडेय ने कहा कि जिले में बसपा सफलता का नया परचम लहराएगी। जिन किसी को भी कोई मुगालता है, उसे दूर कर लेना चाहिए। अकबरपुर की जनता अब फिर से नया दौर देखने के लिए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें