फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टिकट आरक्षित होते लाइव देख सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टिकट आरक्षण कराने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को नई सुविधा दी गई है। टिकट काउंटर पर लगाई गईं दो एलईडी पर वे आरक्षण संबंधित सभी जानकारी देख सकेंगे। यही व्यवस्था सामान्य टिकट काउंटर पर पर भी तीन एलईडी के जरिए दी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने की योजना में प्रगति हुई है। मालूम हो कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। न सिर्फ नया भवन तैयार किया जा रहा बल्कि यात्री सुविधाओं में भी वृद्धि की जा रही है। इसी क्रम में टिकट आरक्षण काउंटर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो एलईडी लगाई गईं हैं। एक दिन पहले मंगलवार को इसका संचालन प्रारंभ कर दिया गया।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन प्रशासन के अनुसार जिस यात्री के टिकट आरक्षण को लेकर कक्ष के अंदर स्थित कंप्यूटर पर प्रक्रिया चलेगी वह सब एलईडी पर बाहर भी दिखेगी। ऐसे में यात्री स्वयं देख सकेगा कि उसका नाम, पता, संबंधित ट्रेन, आने जाने की तारीख सही है या नहीं। यदि कोई गलती होगी तो वह इसकी जानकारी काउंटर क्लर्क को फौरन दे सकता है जिससे कमी दूर की जा सकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सामान्य टिकट खिड़की पर भी तीन एलईडी लगाई गईं हैं। इस पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेन की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

एलईडी से मिल रहा लाभ
दिल्ली जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण कराने पहुंचे कटेहरी के संदीप ने कहा कि मैंने पर्ची भरकर काउंटर पर दे दिया। अंदर जैसे जैसे कंप्यूटर पर काम हो रहा था वह सब हम बाहर एलईडी पर देख रहे थे। नाम में एक अक्षर गलत था जिसे दुरुस्त कराया। शहजादपुर के यात्री सगीर ने कहा कि अहमदाबाद के लिए टिकट आरक्षण कराने आए थे। एलईडी पर मैंने अपना टिकट बनते देखा तो बहुत ही अच्छा लगा।

यात्रियों को मिल रहा लाभ
एलईडी लगने से यात्रियों को लाभ मिल रहा है। इससे आरक्षित टिकट में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। इसके अलावा यात्रियों को ट्रेन की स्थिति के बारे में भी बेहतर जानकारी हो रही है। - विनोद कुमार, अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें