फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ममरेजपुर में कांति देवी व कुरांव में शशिबाला बनीं प्रधान

Fri, 08 Sep 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उपचुनाव में ग्राम पंचायत ममरेजपुर में प्रधान पद पर कांति देवी व कुरांव में शशिबाला ने जीत दर्ज की। इसके साथ काही क्षेत्र के बीडीसी पद पर मीना देवी विजयी रहीं। शुक्रवार को संबंधित ब्लाॅक में हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। उनके समर्थकों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के दो व बीडीसी के एक पद के लिए गत दिनों डाले गए वोटों की शुक्रवार को गिनती की गई। ममरेजपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना टांडा ब्लाॅक में और कुरांव की जहांगीरगंंज ब्लॉक में कराई गई। बीडीसी पद के लिए भीटी ब्लाॅक में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मालूम हो कि ममरेजपुर में प्रधान पद पर कांति देवी व बृृजेश और कुरांव में शशिबाला व रामधनी के बीच मुकाबला था। बीडीसी के पद पर मीना देवी व करोरा देवी मैदान में थीं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि ममरेजपुर में 881 मत पाकर कांति देवी विजयी हुईं। दूसरे स्थान पर बृजेश को 540 मत मिले। इसी प्रकार कुरांव में शशिबाला को 324 वोट पाकर जीतीं। दूसरे स्थान पर रामधनी को 266 मत मिले। शशिबाला ने 58 वोट से जीत दर्ज की। काही में बीडीसी पद पर मीना देवी ने 430 मत पाकर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी करोरा देवी को 300 मत प्राप्त हुए। विजयी ग्राम प्रधान व बीडीसी को प्रमाणपत्र सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बरकरार रखी विरासत
ग्राम प्रधान के दो व बीडीसी के एक पद के लिए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वालों ने विरासत कायम रखी। ममरेजपुर में मन्नू गौड़ के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी कांति देवी मैदान में थीं। उन्हें सहानुभूति मिली और बड़े अंतर से जीत कर विरासत बरकरार रखा। कुरांव में ज्ञानेश वर्मा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी शशिबाला मैदान में उतरीं। उन्होंने भी जीत दर्ज की। इसी प्रकार बीडीसी पद के लिए काही में प्रभावती के निधन के बाद उपचुनाव हुआ। इसमें उनकी जेठानी मीना को परिजनों ने मैदान में उतारा। मतदाताओं ने मीना पर भरोसा किया और उन्हें जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें