धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करता किसान।
अंबेडकरनगर। जिले में दो दिन से हो रही बारिश से खेत-खलिहान लबालब हो गए हैं। इसके साथ धान की रोपाई में तेजी आ गई। उकरा के किसान दिलीप सिंह ने बताया कि अब रोपाई तेजी से हो रही है। सिझौलिया के रामउजागिर का कहना है कि बारिश से उनके खेत में पानी भर गया था। इसी का लाभ उठाते हुए एक बीघा खेत में धान की रोपाई शुरू करा दी। बताया कि इस बारिश ने किसानों को काफी फायदा पहुंचाया है। अन्य क्षेत्रों में भी किसानों ने धान की रोपाई में तेज कर दी है।