फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 75 केंद्रों पर सात दिन बाद भी नहीं खुला धान खरीद का खाता

Sat, 28 Oct 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान खरीद शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन छह एजेंसियों के 75 केंद्रों पर धान खरीद का खाता भी नहीं खुल सका है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि अभी तक ज्यादातर किसानों की फसल तैयार नहीं हो सकी है। बता दें कि लगभग छह हजार किसानों ने बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें लगभग सात सौ किसानों का सत्यापन भी हो चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश में धान की रोपाई में अग्रणी जनपदों में शामिल अंबेडकरनगर में धान की बिक्री के लिए एक भी किसान अब तक क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच सका है। वैसे तो एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन शासन के निर्देश पर 20 अक्तूबर से ही शुरू कर दी गई।
मालूम हो कि जिले में तीन लाख 85 हजार किसान धान की खेती करते हैं। एक लाख 19 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की है। उपज की बिक्री में किसानों की सुविधा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में छह एजेंसियों के कुल 75 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 29, पीसीएफ के 34, यूपीएसएस के छह, पीसीयू के तीन, मंडी समिति के एक व भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि किसानों को क्रय केंद्र पर पहुंचकर उपज की बिक्री करने की अपील की जा रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें