फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: श्रवणक्षेत्र के लिए भी जल्द घोषित होगा पैकेज

Wed, 18 Oct 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग तैयार करा रहा डीपीआर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध धार्मिकस्थल श्रवणक्षेत्र के विकास के लिए भी जल्द ही विशेष पैकेज की घोषणा होगी। यह जानकारी बुधवार को एमएलसी हरिओम पांडेय ने यहां दी। बताया कि प्रमुख स्थलों के विकास को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। इसके सार्थक नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं।
एमएलसी ने कहा कि गत दिवस ही प्रसिद्ध दरवन झील के लिए पौने पांच करोड़ की मंजूरी शासन से मिली है। जल्द ही इसकी रकम स्वीकृत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरवन झील का विकास इस तरह से कराया जाएगा जिससे दूरदराज के पर्यटक भी आकर्षित हों। अब इसी कड़ी में मातृ पितृ भक्ति के प्रतीक रहे श्रवण कुमार के नाम से प्रसिद्ध श्रवण क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पूर्व में जो प्रयास किए गए थे उसके आधार पर पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा डीपीआर बनाया जा रहा है। इसमें कई तरह के महत्वपूर्ण कार्य शामिल किए जा रहे हैं। इसके साथ ही टांडा के झारखंड महादेव मंदिर के लिए भी डीपीआर बनाया जा रहा है। एमएलसी ने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के विकास की बड़ी तैयारी है। जल्द ही जनपदवासियों को कई और खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें